दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पदुमनगर भिलाई-03 के मानसरोवर कॉलोनी में वेडिंग जोन हुआ बनकर तैयार, आयुक्त अजय त्रिपाठी ने किया निरीक्षण

भिलाई 3। शहर की व्यवस्था एवं आवागमन को निर्वाद एवं सुचारू ढंग से गतिशील रखने रास्ते पर ठेले और अनधिकृत गुमटी लगाकर व्यापार करने वाले लोगो को अब वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जायेगा। जहां वह सुगमता पूर्वक अपना व्यवसाय कर सकेंगे। इससे ना केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी वरन छोटे व्यवसाय ठेले पर करने वालों को एक सम्मानजनक स्थल और वातावरण भी प्राप्त होगा। जहां लोग शाम को सैर सपाटे और चाय नास्ते के लिए पहुंचेगे।

महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के पश्चात बड़े शहरों की तर्ज पर वेंडिंग जोन भिलाई-चरौदा में चयनित स्थलों पर तैयार किये जा रहे है।

निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा अब स्ट्रीट फूड विक्रय करने वाले जैसे चाय-चाट, एग रोल, चाऊमीन, मोमोज, फल विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गयी है। भिलाई-03 निगम कार्यालय रोड, पदुम नगर रोड के किनारे, निहारिका परिसर इन 03 जगहो पर भू-खण्ड पर पेवर  ब्लॉक लगाकर छोटी बाउंड्री निर्माण करते हुए इन्हे वेंडिंग जोन के तौर पर घोषित कर दिया गया है। जिससे अब इन स्थलों का उपयोग केवल वेंडिंग जोन के तोर पर किया जायेगा।

यह बता दे कि निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के द्वारा इस योजना में चल रहे निर्माण कार्य की प्रत्येक बैठक में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने निर्देश प्रदान किये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button