दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पद्मविभूषण तीजन बाई से मिले स्वास्थ्य मंत्री, 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, भाजपा नेता प्रेमलाल साहू आदि मौजूद रहे।

19 दिसम्बर को नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण: जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण 19 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकायवार वार्ड आरक्षण हेतु समय निर्धारित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग अपरान्ह 4.00 बजे से 4.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अपरान्ह 4.30 बजे से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अपरान्ह 4.45 बजे से 5.00 बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा अपरान्ह 5.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है।

इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन अपरान्ह 5.15 बजे से 5.30 बजे तक, नगर पंचायत उतई शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक तथा नगर पंचायत धमधा शाम 5.45 बजे से 6.00 बजे तक का समय निर्धारित है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button