देश-दुनियाफीचर्ड

पप्पू चाय वाले की बिगड़ी तबीयत: PMO से आया फोन, बेहतर इलाज के लिए मिला निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर काशी के लोगों के प्रति प्रेम देखने को मिला है. पीएम मोदी ने बनारस के अस्सी स्थित मशहूर चाय वाले विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का हालचाल जाना…

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री मोदी का काशी के लोगों के लिए एक अलग लगाव देखने को मिलता है. देश दुनिया के अक्सर बड़े मंचों से संबोधन के दौरान काशी का जिक्र हो या इसके अलावा काशी आगमन के समय उनका बनारसी अंदाज में शहर के हर विषयों पर चर्चा करना. यह बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी काशी के हर घटनाक्रम पर करीब से नजर रखते हैं. अब पीएम मोदी ने बनारस के अस्सी स्थित मशहूर पप्पू चाय की दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने बताया कि वाराणसी के अस्सी स्थित बनारस में पप्पू चाय वाले की मशहूर और पुरानी दुकान है. इस दुकान के मालिक विश्वनाथ सिंह उर्फ पप्पू की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें आनंदमयी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस दौरान हमें पीएमओ से कॉल आता है और अस्पताल पहुंचकर विश्वनाथ सिंह को तत्काल बेहतर इलाज और अच्छी तरह देखभाल कराने के लिए निर्देशित किया जाता है. प्रधानमंत्री को काशी के लोगों की विशेष चिंता रहती है और इसीलिए उन्होंने पप्पू के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना से हम सभी को तत्पर रहने के लिए निर्देशित कराया है।

तबीयत में हुआ सुधार उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने अस्पताल पहुंचकर पप्पू जी का हाल-चाल जाना और उन्हें सभी प्रकार के चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी आश्वस्त किया. वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं और उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है।

पीएम ने लिया था पप्पू की चाय का आनंद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी काशी में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान अस्सी से गुजरते समय देर शाम प्रधानमंत्री मोदी ने पप्पू अड़ी की मशहूर चाय की दुकान पर रुककर चाय पी थी और ठीक बगल में स्थित पान की दुकान से मीठा पान भी खाया था. उनकी चाय पीते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button