छत्तीसगढ़फीचर्ड

परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन, 110 लोगो को जारी किया गया लर्निंग लायसेंस

राजनांदगांव। 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया। लर्निंग लायसेंस शिविर के पहले दिन 110 लोगो को लर्निंग लायसेंस जारी किया गया।

इसी प्रकार लर्निंग लायसेंस शिविर 24, 25 जनवरी को भी जारी रहेगा एवं माह फरवरी में 03, 04 एवं 05 तारीख को शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठावें। साथ ही आवश्यक दस्तावेज 10वी या 08 वी मार्कशीट या पेन कार्ड, लोकल आईडी प्रूफ-आधार कार्ड या राशन कार्ड, 01 पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है।

यातायात रथ के माध्यम से यातायात विभाग के प्र.आर. अनुरंजन बारा द्वारा शहर शैक्षणिक संस्थान दिग्विजय कॉलेज, शिवनाथ कॉलेज, कमला कॉलेज, आईटीआई पेण्ड्री परिसर में लाउडस्पीकर के माध्यम से अलाउंस कर लायसेंस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने अपील की गयी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिचोला बाजार, एलबी नगर में यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी संगीत से सुसज्जित यातायात रथ फ्लैक्स के माध्यम से पाम्पलेट वितरण कर आम लोगो को यातायात नियमों का पालन करने लगातार अपील की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

साथ ही राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button