खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, दुनिया के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर बनने वाले पहले भारतीय बने

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर ली है. नीरज यह रैंकिंग हासिल करने वाले पहले भारतीय बने…

नईदिल्ली (ए)। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सोमवार को वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर इतिहास रच दिया. वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में नीरज चोपड़ा पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में नंबर वन खिलाड़ी बन गए. ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन की पोज़िशन हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने. 

नीरज चोपड़ा ने पहली बार 2021 के टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंव फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का कारमाना किया था. स्टार भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ नंबर वन का स्थान हासिल किया. लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार, नीरज चोपड़ा के पास 1455 और एंडरसन पीटर्स के 1433 अंक हैं. नीरज के पास 22 अंकों की बढ़त है. वहीं जैकब वडलेज्ज 1416 अंक के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. 

दोहा डायमंड लीग जीतकर किया था 2023 का आगाज़ नीरज चोपड़ा ने इस सीज़न का आगाज़ दोहा डायमंड लीग के साथ किया था. उन्होंने दोहा में खेली गई डायमंड लीग प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी. नीरज ने प्रतियोगिता में 88.67 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था और पहला स्थान अपने नाम किया था. 

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग में 89.63 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. बता दें कि नीरज चोपड़ा 4 जून को नीदरलैंड होंगेलो में फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स में हिस्सा लेंगे. इसके बाद 13 जून को वो फिनलैंड के तुर्कू में होने वाले नूरमी गेम्स का हिस्सा बनेंगे. 

जैवलिन में पहली बार भारत को दिलाया था गोल्ड गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा भारतीय के लिए जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने थे. इसके बाद से ही उनका शानदार प्रदर्शन जारी है. अब आगे होने वाले खेलों में उनका प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button