देश-दुनियाफीचर्ड

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर खाया खाना, बोले- पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बुधवार को डोमजूर पहुंचे। शाह ने यहां एक रोड शो को संबोधित करते हुए जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी का प्रचार करने आया हूं। फिलहाल एक ही पंचायत में मेरा दौरा हुआ। मुझे पूरा भरोसा है राजीव जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे।

रिक्शा चालक के घर जाकर खाया खाना
अमित शाह ने डोमजूर में एक रिक्शा चालक जो भाजपा समर्थक भी है, उनके आवास पर दोपहर का भोजन किया। निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राजीव बनर्जी भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सरकार आ रही है।

200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी: शाह
अमित शाह ने कहा कि दो मई को जब मतगणना होगी तो पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी की हताशा उनके भाषण में, वक्तव्य में और व्यवहार में उजागर हो रहा है। यह बता रहा है कि भाजपा की जीत हो रही है। अमित शाह ने कहा कि दो मई को परिवर्तन कर दीजिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि बंगाल की सरहद के अंदर टीएमसी के झंडे नहीं दिखाई देंगे। दीदी की विदाई बड़े बहुमत के साथ करना है।

Related Articles

Back to top button