दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पवन कुमार ने बीएसपी के ईडी (पी एण्ड ए) का पदभार ग्रहण किया, बोकारो स्टील लिमिटेड के कार्मिक विभाग से शुरू किया था अपना कैरियर

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के रूप में पवन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पवन कुमार ने कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

विदित हो, कि पवन कुमार ने एम डी यूनिवर्सिटी से एमए (साइकोलॉजी), हजारीबाग यूनिवर्सिटी से बीएल / एलएलबी एवं एमबीए की उपाधि एफएमएस दिल्ली से प्राप्त किया है। इसके साथ ही पवन कुमार ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से डीएसडब्ल्यू (लेबर एंड सोशल वेलफेयर) में अपना डिप्लोमा पूर्ण किया है। 04 जुलाई, 1969 को जन्मे पवन कुमार ने, सेल में 10 जून 1991 को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में बोकारो स्टील लिमिटेड के कार्मिक विभाग से अपना कैरियर प्रारंभ किया।

कार्मिक विभाग में पवन कुमार ने लंबी अवधि तक अपनी सेवांए दी है। 10 जून 1992 को कनिष्ठ प्रबंधक, 30 जून 1995 को सहायक प्रबंधक, 30 जून 1998 को उप प्रबंधक और 30 जून 2001 को प्रबंधक के रूप में बोकारो स्टील लिमिटेड में ही पदोन्नत होते हुए अपनी सेवाएं जारी रखी।

8 जनवरी 2004 को पवन कुमार, प्रबंधक (कार्मिक) के रूप में ही कारपोरेट ऑफिस में स्थानांतरित किये गए। जहां वे 30 जून 2004 को वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) बनाये गये। कारपोरेट ऑफिस में ही 30 जून 2008 को सहायक महाप्रबंधक(कार्मिक), 30 जून 2013 को उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर पदोन्नत हुए।

30 जून 2019 को पवन कुमार ने पदोन्नति पर फिर से बोकारो स्टील लिमिटेड में अपनी सेवाएं दी | इस बार वे मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) के रूप में नियुक्त हुए। जहां उन्हें 17 जनवरी 2022 को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कार्मिक) बनाए गए।

पवन कुमार को 5 फरवरी 2023 को आईएसपी के कार्मिक एवं प्रशासन विभाग में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी के पद पर नियुक्त किये गए। पवन कुमार, 15 जुलाई 2023 को पदोन्नत होकर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) बनाए गए। आज 20 जुलाई 2023 को उन्होंने कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button