छत्तीसगढ़फीचर्ड

पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 5,80,000/-रूपये की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिहावा क्षेत्रातंर्गत ग्राम कॅटतराई सिहावा निवासी प्रार्थी टिकेश्वर लहरे ने दिनांक 04:06.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर में सहायक ग्रेड 3 में भर्ती कराने के नाम पर ग्राम तवेरा थाना रनचिरई निवासी भूपेन्द्र चाणक्य एव तिलक यादव दुर्ग निवासी दीपक नायर उर्फ सुनील तथा अरजकुंड थाना अबागढ़ निवासी मनोज रामटेके ने करीब 01 वर्ष होने जा रहा है. 5.80,000/-रूपये लिये थे जो न ही नौकरी लगाये और न ही पैसा वापस वापस कर रहे है उक्त लोगों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,80,000 रू० का ठगी किये है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 86 / 2023 धारा 420, 34 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अपराध की परिस्थिति को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी मयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये

आरोपीगण-:
01 भूपेन्द्र चाणक्य पिता बिसाहू चाणक्य उम्र 40 वर्ष सा० तवेरा थाना रनचिराई जिला बालोद,
02 तिलक यादव पिता अश्वनी यादव उम्र 34 वर्ष सा० तवेरा थाना रनचिरई जिला बालोद हाल पदमनाभपुर दुर्ग

  1. मनोज रामटेके पिता संतराम उम्र 33 वर्ष साठ अरजकुंड थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मानपुर मोहला (छ०ग०)
  2. दीपक नायर पिता पी०पी० देवसन नायर उम्र 39 वर्ष सा० शंकरनगर मुक्तिधाम हरनाबांधा दुर्ग जिला दुर्ग छ०ग० को दिनांक 06.06.2023 को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि०गोविन्द सिंह राजपुत, प्रआर० दीनू मारकण्डेय, आर० मनोज बंजारे, भूपेन्द्र पदमशाली, मआर० हेमलता मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button