खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पहली बार बहरे दर्शक भी ले पाएंगे मैदान के शोर का मजा, आईपीएल 2023 के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने लॉन्च किया एक नया फीचर

आईपीएल 2023 के लिए स्टार स्पोर्ट्स एक ऐसी टेक्नोलॉजी लेकर आ रहा है, जिसके जरिए बहरे दर्शक भी मैदान के शोर का मजा ले पाएंगे…

मुंबई (ए)। आईपीएल के हरेक सीजन में कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं, जिससे दर्शकों को नए चीजों का अनुभव करने का मौका मिल सके. इस बार भी एक नई और यूनिक बदलाव किया गया है. अब बधिर यानी बहरे दर्शक भी आईपीएल का मजा उसी अंदाज में ले सकेंगे, जैसा कि सुनने वाले दर्शक लेते हैं।

आईपीएल 2023 के ऑफिशियल टेलीविजन ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भारत के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री में एक नया और बड़ा बदलाव लाने के लिए सोमवार को सबटाइटल फीड नाम की एक नई सर्विस लॉन्च की है. यह सर्विस बहरे दर्शकों के लिए हैं. बहरे दर्शक आईपीएल के मैच तो देख लेते हैं, लेकिन मैच की कॉमेंट्री, मैदान मौजूद दर्शकों का शोर जैसी चीजों का आनंद नहीं ले पाते हैं. ऐसे दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने सबटाइटल फीड नाम की एक नई सर्विस लॉन्च की है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए बधिर दर्शक लाइव मैच के दौरान टीवी स्क्रीन के निचले हिस्से पर कमेंट्री के सबटाइटल्स पढ़ सकेंगे।

इस फीचर के जरिए बहरे दर्शक भी मैदान में चल रहे शोरगुल का काफी हद तक अनुभव कर पाएंगे. इस बेहतरीन फीचर को लॉन्च करने के बाद स्टार स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा कि, स्टार स्पोर्ट्स दर्शकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए हमेशा से आगे रहा है. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमने सबटाइटल फीड जैसे यूनिक फीचर को लॉन्च किया है. इस नए फीचर को लॉन्च करने का मकसद दिव्यांग दर्शकों को खेल के करीब लाना और उन्हें भी शोर का अनुभव कराना है।

आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी  स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल के पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरेंगे. धोनी को देखने के लिए हजारों दर्शक आईपीएल शुरू होने से पहले ही मैदान पर पहुंच चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी को प्रैक्टिस मैच में देखने के लिए हजारों दर्शक मैदान पर आए हुए हैं धोनी…धोनी के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button