खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हार के बाद भारत को हुआ बड़ा नुकसान, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बांग्लादेश से नीचे पहुंचा भारत

रविवार का दिन काफी रोचक रहा। दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसे 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच को जीतने में सफलता मिली। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को हराकर हैरान कर दिया…

हैदराबाद (ए)। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार गई। हैदराबाद में इंग्लैंड ने उसे रोमांचक मैच में 28 रन से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के लिए रविवार (28 जनवरी) का दिन काफी रोचक रहा। दिन की शुरुआत में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसे 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच को जीतने में सफलता मिली। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को हराकर हैरान कर दिया।

इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में अब पांचवें स्थान पर आ गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है। उसने 10 मैच में छह जीते हैं। तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। उसके खाते में 55 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत का प्रतिशत अंक गिरकर अब 43.33 हो गया है। उसने पांच मैच में दो जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

अंक तालिका में अब भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी है। इन तीन टीमों के अंक प्रतिशत 50-50 हैं। भारत की मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में यह दूसरी हार है। उसे अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका

देश मैच जीत हार ड्रॉ अंक प्रतिशत अंक
ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
दक्षिण अफ्रीका 2 1 1 0 12 50.00
न्यूजीलैंड 2 1 1 0 12 50.00
बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
भारत 5 2 2 1 26 43.33
पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
इंग्लैंड 6 3 2 1 21 29.16
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00

मैच में क्या हुआ?
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 246 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button