फीचर्डविविध

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत आज से, मोटेरा स्टेडियम में 9:30 शुरू होगा मैच

चेन्नई (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज के पहले दो मुकाबले चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होंगे। टीम इंडिया हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजर्मी पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त देकर स्वदेश लौटी है। वहीं, जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड श्रीलंका को 2-0 से टेस्ट सीरीज में पीटने के बाद भारत पहुंची है। अपने घरेलू परिस्थितियों में खेलने के चलते भारतीय टीम को इस सीरीज में फेवरेट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड का विदेशी दौरों पर रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। 

कोहली की वापसी से टीम इंडिया मजबूत

पैटरनिटी लीव के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैच मिस करने वाले विराट कोहली की बतौर कप्तान टीम में वापसी हुई है। कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी अब काफी संतुलित नजर आ रही है। कंगारू टीम के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। कोहली के आने के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक बार फिर नंबर पांच पर खेलते दिखाई देंगे। विकेटकीपर की भूमिका में ऋषभ पंत एकबार फिर नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

दमदार भारतीय गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजी अटैक इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज या ईशांत शर्मा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ईशांत शर्मा के पास अच्छा अनुभव है जो कि उनके पक्ष में जा सकता है। रवींद्र जडेजा के ना होने पर वॉशिंगटन सुंदर या फिर अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। चेन्नई की पिच को देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ जा सकती है यानी कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

इंग्लैंड को लगा झटका

इंग्लैंड की टीम को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जैक क्राउली चोटिल होने के बाद पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए। उनकी जगह पर टीम में ओली पोप को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स पर निर्भर करेगी। भारत को चेन्नई के मैदान पर टक्कर देने के लिए रोरी बर्न्स और अन्य टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 

Related Articles

Back to top button