खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पांच दशकों तक आसमान में राज करने वाली एयर इंडिया की बोइंग 747 ने भरी अपनी आखिरी उड़ान

एयर इंडिया ने सबसे पहले बोइंग 747 प्लेन को 1971 साल में शामिल किया था. एयर इंडिया ने इस विमान को 22 मार्च 1971 को खरीदा था…

 

मुंबई (ए)। पांच दशकों तक आसमान में राज करने वाली एयर इंडिया की बोइंग 747 ने सोमवार 22 अप्रैल 2024 को अपनी आखिरी उड़ान भरी. ‘आसमान की रानी’ कही जाने वाली बोइंग 747 प्लेन ने अपनी आखिरी उड़ान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए भरी है. साल 2023 में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस चार दशक पुराने विमान को रिटायर करने का फैसला किया था. एयर इंडिया के बोइंग 747 को एक समय पर आसमान की रानी कहा जाता था. एक समय पर इस प्लेन में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक यात्रा किया करते थे।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर आसमान की रानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज मुंबई से आसमान की रानी बी 747 ने आज अलविदा कह दिया है. आगे पोस्ट में लिखा है कि आज एक शानदार युग का अंत हो गया. हम बोइंग 747 का धन्यवाद कर रहे हैं. हम आपकी प्रतिष्ठित उपस्थिति को हमेशा याद रखेंगे. एयर इंडिया से एयरपोर्ट से प्लेन के उड़ान भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एयर इंडिया और बोइंग 747 का साथ दशकों पुराना रहा है. एयर इंडिया ने सबसे पहले बोइंग 747 प्लेन को 1971 साल में शामिल किया था. एयर इंडिया ने इस विमान को 22 मार्च 1971 को खरीदा था. उसके बाद 21 मई 1971 को पहली बार जंबो जेट नाम से मशहूर बोइंग के 747-400 विमानों को बेड़े में शामिल किया गया था।

एअर इंडिया ने चार दशक पुराने बोइंग 747 के सफर को खत्म कर दिया है. एयरलाइंस ने पहले ही साफ कर दिया था कि बोइंग के 747 विमान का सफर अब खत्म हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button