खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पांच नए राज्यपालों की नियुक्तियां: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मणिपुर के गवर्नर, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार

देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन राज्यों में ये नियुक्तियां की गई है, उसमें केरल, बिहार, ओडिशा, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव रहे अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

कौन कहां का बना राज्यपाल?

  • बिहार- आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
  • ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति
  • मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह
  • मणिपुर- अजय कुमार भल्ला

 

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button