दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग संभाग के नवपदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने किया पदभार ग्रहण

दुर्ग। दुर्ग संभाग के नव पदस्थ आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अधिकारी श्री राठौर दुर्ग संभाग के 11 वे आयुक्त होंगे। निवर्तमान संभागायुक्त जनक प्रसाद पाठक (आई.ए.एस) ने श्री राठौर को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संभागायुक्त श्री राठौर ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निर्वतमान संभागायुक्त श्री पाठक को विदाई दी गई।

वहीं नव पदस्थ संभागायुक्त श्री राठौर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button