छत्तीसगढ़फीचर्ड

पांच लाख के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा गिरफ्तार, अब डेढ़ करोड़ के इनामी माड़वी हिड़मा पर नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओड़िशा के कोरापुट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा को गिरफ्तार किया है। वहीं हिड़मा के पास से एके-47 समेत गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किये गये हैं।

अब पुलिस की नजर डेढ़ करोड़ रुपये के खूंखार इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा पर टिकी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिये सर्चिंग तेज कर दी है। माड़वी को बसरावराजू के बाद बड़ा नक्सली माना जाता है। उसे नक्सलियों का सेनापति भी कहा जाता है।

पकड़ा गया नक्सली कुंजाम एसीएम रैंक का माओवादी है, जिसकी तलाश बस्तर पुलिस के साथ ही ओडिशा पुलिस कर रही थी, लेकिन हिड़मा छत्तीसगढ़ छोड़ ओडिशा में आ पाता, इससे पहले ही कोरापुट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सलियों के टॉप लीडर को टारगेट करने के साथ ही उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कुछ महीनों में ही पुलिस जवानों ने करीब 100 से अधिक नक्सलियों को मार गिराने के साथ ही 100 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं।

ऐसे में बस्तर के नक्सली डर और अपनी जान बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिशा में पनाह ले रहे हैं, ऐसे में नक्सलियों के बड़े लीडर बसवाराजू की मौत के बाद नक्सलियों की पूरी टीम बिखर गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के नक्सली अपनी जान बचाने पड़ोसी सीमाओं में छुप कर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। ओडिशा की कोरापुट पुलिस ने बॉर्डर पार करते हुए एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button