खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान का बड़ा हमला: 19 चौकियों पर किया कब्जा, 55 सैनिकों को मार गिराए

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान के एक चेक प्वाइंट और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने का दावा किया…

 

 

नईदिल्ली (ए)। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों- काबुल, कंधार और पक्तिया पर की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सीमा पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान बलों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है और भारी जनहानि पहुंचाई है।

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान के एक चेक प्वाइंट और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने का दावा किया।

अफगान सैन्य अफसरों का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं। अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर के मीडिया ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार रात को ‘नांगरहार और पक्तिया’ प्रांतों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ‘भारी झड़पें’ शुरू हो गई हैं।

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई और ना ही हताहतों के बारे में कोई जानकारी मिली है। बीते रविवार को, पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा के पार हमले किए और दावा किया कि उसने कम से कम 70 आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत उनके दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। इसका जवाब अब अफगानिस्तान ने दिया है।

इससे पहले, पाकिस्तान ने बीते मंगलवार को अफगान तालिबान पर बॉर्डर पर ‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ का आरोप लगाया और आगे ऐसे किसी भी अटैक का कड़ा जवाब देने की वॉर्निंग दी। यह गोलीबारी अफगानिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान की तरफ से कथित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले शुरू करने के बाद हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button