दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पाटन भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि ग्राम देवादा में की चुनावी सभा, जनता का लिया आशीर्वाद

भिलाई। पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल क्षेत्र में लगातार धुआँधार प्रचार कर रहे है। जंहा लोगों का खूब जन आशीर्वाद मिल रहा है। आज भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने अपने जन आशीर्वाद कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन भूमि ग्राम देवादा से चुनावी सभा की शुरुआत किया। जहाँ उन्होंने अरसनारा, नवागांव, देमार, बठैना मे चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होंने भुपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु के भेष में रावण आया था वैसे ही भुपेश झुठ का पुलिंदा लेकर आया था। छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की ओर आस भरी निगाहों से देख रही थी कब आएगा घोषणा पत्र और हमारे हीत में क्या करेगी। भाजपा ने जैसी ही घोषणा पत्र जारी की लोग खुशियों से झुम उठे। भाजपा जो कहती है वो करतीं हैं और जो कांग्रेस कहती हैं वे करती नहीं है जैसे इन्होने कहा था कि हम वृद्धा पेंशन साढ़े तीन सौ रुपए से एक हजार रुपए देंगें जब पांच साल पुरे होने को आते हैं तो लास्ट लास्ट में पांच सौ रुपए दिए गए।

जब कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री मोदी जी दवाईयां इंक्जेसन भेज रहे थे एक तरफ आनलाईन से ये घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी पाटन विधानसभा के जामगांव एम में शराब की दुकान खोल कर ये शराब बेच रहे थे और लोगों की दुकानों को बंद करा रहे थे हमारे कुछ साथी को जेल भेजा गया जो शराब दुकान का विरोध कर रहे थे जिसमें से छः लोगों जेल भेज दिए, जिसमें महिला जनपद पंचायत की सदस्य हर्षा चंद्राकर भी शामिल रहीं।

उस पर भी गैर जमानती धाराएं लगाई गई थी हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का भाव देखो की विश्व बाजार में चार गुना यूरिया पोटाश का दाम बढ़े हुए हैं दस लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी दे कर उसी दाम पर दें रहें हैं। अब जनता कांग्रेस के छलवा में नही आयेगी। अब भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सबसे पहले पाटन विधानसभा से जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, रजनी बघेल, सुपुत्री प्रतीक्षा बघेल, दामाद अंनत, हर्षा चंद्राकर,जगनु वर्मा राजा पाठक,सोहन साहू, शंकर वर्मा, हरिशंकर साहू, बसंत, निशा सोनी, राम निवास साहू, गुनी राम, सनत नेताम, राजेंद्र वर्मा, पोषण वर्मा, ध्रुव कुमार सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button