दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पाटन मे अवैध रूप से ई-रिक्शा विक्रय की शिकायत, दुर्ग आरटीओ ने जारी किया नोटिस

दुर्ग। पाटन मे अवैध रूप से ई-रिक्शा, लोडर वाहन विक्रय करने की शिकायत पर आरटीओ दुर्ग एसएल लकड़ा के निर्देश पर पाटन में जाकर जांच किया गया। जांच में ओम साईं कॉर्पोरेशन नाम से एक डीलर के द्वारा विक्रय हेतु गाड़ियाँ रखी गई थी।

मैनेजर हिरामन से उक्त शोरूम के संबंध वैध दस्तावेज दिखाने की मांग पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना डीलरशिप श्रेयांश चंद्राकर रायपुर का होना बताया गया। शो रूम में ketron कंपनी की 1 ई रिक्शा, 1 ई कार्ट तथा JSA कंपनी की 1 ई कार्ट कुल 3 नए वाहन विक्रय करने हेतु रखे गए थे।

बिना अधिकार एवं वैध प्रमाण पत्र के नए वाहन बिक्रय करते पाए जाने पर 3 वाहनो को जप्त किया गया।मैनेजर द्वारा बताया कि व्यवसाय प्रमाण पत्र रायपुर का लेकर उसी प्रमाण पत्र के आधार पर पाटन में वाहन विक्रय करना बताया।

मैनेजर को उक्त संबंध में नोटिस देकर RTO दुर्ग के समक्ष उपस्थित होने निर्देशित कर भविष्य में इस तरह से अवैध तरीक़े से वाहन बिक्रय नहीं करने की चेतावनी दी गई। उक्त कार्यवाही निरीक्षक विष्णु ठाकुर एवं उप निरीक्षक शशिकांत बंजारे के द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button