दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पानी पीने के बहाने महिला के घर मे घुसकर जेवरात और नगदी लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनाक 06.03.2021 को दोपहर करीबन 03.30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि जामुल वार्ड क्र 4 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली एक महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के लोग एक व्यक्ति को पकड़ कर रखे है । कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुचकर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उनका नाम आशीष तिवारी है तथा जामुल का रहने वाला चंद्रशेखर साहू उनका दोस्त है। आशीष तिवारी जो कर्नाटक में रहता है जो अपने दोस्त ताराचंद राजभर व चंद्रकुमार साहू तीनो मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की नीयत से षड्यंत्र रचकर प्रार्थीया चमेली वर्मा पति दिनेश कुमार वर्मा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 4 दुर्गा मन्दिर के पास जामुल के घर मे आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों महिला के घर का दरवाजा खटखटाया जब महिला बाहर निकली तो पीने के लिए पानी मांगे महिला द्वारा पानी लेने के लिए अंदर गई तो आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों पीछे पीछे घर अंदर चले गए तथा महिला को चाकू एवं पिस्टल टिका कर महिला के पहने हुए सोने का मंगल सूत्र , कान का टाप्स, एवं 3000 रुपये नगदी को लूट कर ले जा रहे थे। उसी दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के रहने वाले आ गए तथा आरोपी आशीष तिवारी को पकड़ लिए थे। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पकड़कर बारीकी से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किये तथा घटना स्थल से फरार आरोपी ताराचंद राजभर को पावर हाउस से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 नग लोहे का चाकू , 01 नग लाइटर पिस्टल, 02 नग रेड ब्लेक स्प्रे, 02 नग रस्सी, 01 नग टेप, नगदी 3000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये। आरोपीगणों को आज गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायलय भेजा जाता है। थाना जामुल:-अप. क्र. 109/2021 धारा 397,120 बी, भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट

Related Articles

Back to top button