छत्तीसगढ़फीचर्ड

पानी मांगने के बहाने युवती के किराए के घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक ब्लर सीसीटीव्ही फुटेज ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी तक…हालांकि सीसीटीव्ही फुटेज में चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन हाइट, हेल्थ व हुलिया के आधार पर पुलिस को मिली आरोपी को पकड़ने में सफलता…

 

 

जशपुर। दिनांक 26.04.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत पढ़ाई कर रही है, व कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ही एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है, कि दिनांक 25.04.25 कि शाम लगभग 08.30 बजे वह अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी बगल के कमरे की रूम के सामने एक लड़का खड़ा था, जो प्रार्थिया को देखकर उसकी तरफ आने पर, प्रार्थिया अपनी कराए कि रुम के अंदर चली गई, उसी दौरान वह लड़का, प्रार्थिया के किराए के रुम के बाहर आया और प्रार्थिया से पीने के लिए पानी मांगा।

प्रार्थिया द्वारा उक्त लड़के को पानी की बॉटल में पानी पीने के लिए दिया गया, जिसके पश्चात उक्त आरोपी लड़का पानी की बोतल को रुम के अंदर फेंककर जबरन प्रार्थिया के रुम में प्रवेश कर दरवाजा को बंद कर दिया, फिर प्रार्थिया को जमीन में पटक दिया।

प्रार्थिया के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी लड़के ने प्रार्थिया का मुंह दबा दिया, व जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म किया, फिर आधे घंटे बाद धमकी देते हुए अपने कपड़े पहन कर भाग गया, जिसके बाद घटना के संबंध में अपनी पड़ोसी व सहेली को बताई।

आरोपी लड़का उसका परिचित नहीं है, आरोपी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष, रंग गोरा, हाइट लगभग 5 फीट के करीब था, जिसे प्रार्थिया के द्वारा देखने पर पहचान लिया जाएगा।

रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 64,332(B),127(2), व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान चूंकि आरोपी अज्ञात था, प्रार्थिया को बस आरोपी का हुलिया मालूम था, जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने में तकनीकी परेशानी आ रही थी। मामला युवती से जबरन दुष्कर्म का था और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी अत्यंत आवश्यक थी,जिसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीम बनाई गई, जो कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही थी।

इसी दौरान पु पुलिस के हाथ, प्रार्थिया के बताए हुलिए से मिलता जुलता संदेही का एक सीसीटीव्ही फुटेज मिला, चूंकि फुटेज ब्लर था, जिसमें संदेही का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, मगर हाइट, हेल्थ व हुलिए के आधार पर पुलिस ने अपनी मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति आदर्श नगर कुनकुरी में है ,जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी को आदर्श नगर कुनकुरी से हिरासत में लेकर, पीड़िता से पहचान की कार्यवाही कराई गई, पीड़िता के द्वारा संदेही आरोपी को पहचान लिया गया।

संदेही आरोपी की पहचान अंकित खाखा के रूप में हुई, जो कि उक्त दिनांक को प्रार्थिया से उसके किराए के रुम में पीने के लिए पानी मांगने के बहाने, जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था।

पुलिस के द्वारा आरोपी अंकित खाखा उम्र 30 के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे, आदित साय पैंकरा, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, नंदू यादव, गणेश यादव, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण टोप्पो, व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि चूंकि मामला बहुत ही संगीन व संवेदनशील शील था, पुलिस की टीम ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। टीम में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button