छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG आरिफ एच. शेख ने किया महासमुंद जिला का भ्रमण, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा आगामी कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधीश महासमुंद व पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा सर्किट हाउस में किया गया पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत, दी गई सलामी…पुलिस महानिरीक्षक ने जिला पुलिस के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारियों की ली बैठक…

महासमुंद। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख आज अपने गरियाबंद जिला भ्रमण से लौटने के दौरान महासमुंद पहुंचे जहां महासमुंद नवीन विश्राम गृह में जिलाधीश महासमुंद निलेश क्षीरसागर व पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक को सलामी दी गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सर्किट हाउस महासमुंद में ही जिले के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को लेकर उचित आकलन तथा त्वरित निराकरण को लेकर भी पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार संवेदनशील व सतर्क बने रहने हेतु निर्देश दिए गए।

थाने में आने वाले पीड़ितों से विशेषकर महिलाओं बच्चों बुजुर्गों व गरीबों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार तकलीफ ना हो इसे लेकर कड़े निर्देश दिए गए । प्रार्थियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संवेदनशील व सतर्क पुलिसिंग को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे समेत जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक व सभी शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button