छत्तीसगढ़फीचर्ड

पारिवारिक डॉक्टर ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म: महिला के पति को भेजा अश्लील वीडियो-फोटो और चैट, आरोपी गिरफ्तार

महिला को प्रेमजाल में फसाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म साथ ही आरोपी द्वारा महिला के पति को भेजा गया था अश्लील मैसेज…आरोपी को बलात्कार एवं आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल…

खैरागढ़। पीडिता थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी प्रकरण के आरोपी डॉ. महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल सा. डिलापहरी के साथ जान पहचान होने व घरेलू पारिवारिक डॉक्टर होने के कारण स्वास्थय खराब होने पर ईलाज किया करता था जो अक्सर कहता था कि तुम सुंदर हो, पढी लिखी हो मै तुमसे विवाह कर पत्नी बनाकर रखुंगा।

कहकर शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक सबंध बनाकर अश्लील व्हाट्सअप चैट करने, अश्लील विडियो व फोटोग्राफ वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन साल तक शारीरिक सबंध स्थापित किया है की रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में अप. क्रं. 123/24 धारा 376(2)(ढ),506 भादवि, धारा 67 आईटी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी त्रिलोक बसंल द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतू निर्देश प्राप्त हुआ था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ठेलकाडीह धर्मेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी को ग्राम डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी का पकडा गया।

जिसे हिरासत मे लेकर बारीकी से पुछताछ करने पर अपराध घटित कारित करना स्वीकार किया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 376(2)(ढ),506 भादवि0, धारा 67 आईटी के तहत दण्डणीय अपराध होने से आरोपी डॉ0 महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल सा0 डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ0ग0 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना ठेलकाडीह निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार वैष्णव, सउनि0 धन्ना लाल सिन्हा, आर0 881 भागवत जंघेल का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी- महेन्द्र वर्मा पिता मानिक लाल वर्मा उम्र 38 साल सा0 डिलापहरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button