दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कैम्प क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा कैम्प मण्डल ने भिलाई निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल के द्वारा वार्ड क्रमांक 18, 23 और 25 में रोड, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट से सम्बंधित समस्या को लेकर भिलाई नगर निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी को अवगत कराते हुए लिखित में समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौपा गया। आयुक्त द्वारा कैम्प मंडल की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री विकास भगत, सोहनलाल देवांगन, उपाध्यक्ष गोविंदा सोनी, मीडिया प्रभारी ब्रिजेश जायसवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button