दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद दया सिंह का जनता दर्शन: 5 स्कूली बच्चों की फीस माफ कराया, 4 का स्कूल में दाखिला, 28 प्वाइंट्स पर शुरू कराया पानी टैंकर

 

भिलाई। वार्ड-44 खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन को गजब रिस्पांस मिल रहा है। लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। ये भीड़ अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, जिनका त्वरित समाधान भी हो रहा है। आज दया सिंह के जनता दर्शन में 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी समस्या बताई। जिसका समाधान उन्होंने कराया।

बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड और मजदूर कार्ड से संबंधित समस्या लेकर लोग पहुंचे। अधिकांश लोगों ने राशन कार्ड से संबंधित शिकायत की। उनका कहना था कि लंबे समय से आवेदन दिए हैं, अभी तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। पार्षद दया ने तत्काल इस संबंध में निगम के अधिकारियों से बात की। उनसे समन्वय बनाकर उनका निदान कराया गया। आवेदन लिए गए हैं, उन्हें आश्वास्त किया गया है कि बहुत जल्द नया कार्ड बन जाएगा।

इसी तरह बीपीएल राशन कार्ड के लिए लोग पहुंचे। उन्होंने भी अपनी समस्या दया सिंह को बताई। दया सिंह ने 5 बच्चों के प्राइवेट स्कूल की फीस माफ कराया। वहीं 4 बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया। इसके अलावा गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित है। इसके निदान के लिए 28 प्वाइंट्स पर पानी टैंकर शुरू कराया गया। अब गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है। वहीं पेंशन से जुड़े प्रकरण का निपटारा बैंक मैनेजर से बात करके किया।

Related Articles

Back to top button