दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद दया सिंह ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी, वार्ड-44 में 50 लाख रुपए से ज्यादा के 7 कार्यों का किया भूमिपूजन

भिलाई। डेढ़ साल पहले नगरीय निकाय चुनाव हुए। भिलाई के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी दया सिंह बने। इस बीच वे जनसंपर्क के दौरान जो वादे किए, उन वादों को पूरा करते भी आ रहे हैं। ये बात खुद दया नहीं, वार्ड की जनता कह रही है। पिछले दिनों 7 अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड पार्षद व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया। इस बीच जनता ने कहा कि, दया सिंह ने जो कहा, उसे पूरा किया।

वादे के पक्के हैं दया सिंह। चुनाव के समय जनता की समस्याओं को देखा और उन्होंने लोगों से वादा किया। अब उसे पूरा भी तेजी से कर रहे हैं। वार्ड में सड़क, नाली, पानी और मूलभूत समस्याओं को दूर करने का जिम्मा उन्होंने उठाया है। इसके लिए लगातार निगम में धरना प्रदर्शन भी किया। जनता की आवाज बनकर निगम के अफसरों तक अपनी बात पहुंचाई। उसी का परिणाम है कि वार्ड में इतने सारे विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ।

दया सिंह ने कहा, वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड मेरा परिवार है। मैं पहले दिन से कहते आ रहा हूं कि यहां चुनाव लड़ने नहीं, यहां बेटा बनने आया हूं। जनता की हर तकलीफ का निदान हो सके, इसके लिए मैं हर संभव कोशिश करता हूं। लोगों के दुख में खड़े होना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य तेजी से होंगे।

वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में इन कार्यों का दया सिंह ने किया भूमिपूजन

– वार्ड-44 के ओड़िया बस्ती में गणेश मंच का निर्माण 4 लाख रुपए से होगा।
– 15 लाख रुपए से ओड़िया बस्ती में रोड नाली का कार्य कराया जाएगा।
– पार्षद निधि से शासकीय स्कूल के पास 5 लाख रुपए की लागत से गणेश मंच का निर्माण
– शासकीय मीडिल स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 14 लाख रुपए के कार्य होंगे
– शनि मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से सड़क सीमेंटीकरण कराया जाएगा
– 15 लाख रुपए की लागत से श्रद्धा मोंटेसररी स्कूल के पास रोड का निर्माण कराया जाएगा
– 3 लाख रुपए से राम मंदिर के सामने नाली निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button