दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में काले कपड़े पहनकर राशन की कालाबाजारी का किया गया विरोध

भिलाई। खुर्सीपार की राशन दुकानों का नियम विरूद्ध कांग्रेसी पार्षदों द्वारा संचालन एवं लाखों रूपए के राशन की कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को भारी संख्या में भाजपाई सिविक सेंटर सीएम की सभास्थल पहुंचे। काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताते हुए सभी भाजपाइयों ने विधायक के संरक्षण में नियम विरूद्ध राशन दुकान का संचालन करने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की, जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया।

पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में भाजपाई, सिविक सेंटर सीएम की सभास्थल पहुंचे। खुर्सीपार में हुए लाखों रूपए की कालाबाजारी का विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों को सभास्थल से 20 मीटर पहले ही रोक लिया गया। पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार के विधायक के संरक्षण में यहां पार्षदों द्वारा गरीबों का राशन तक डकार लिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री को हम भाजपाइयों से इतना डर लगता है कि हम उनके भ्रष्टाचारी विधायक और पार्षदों की शिकायत करने उनके पास जा रहे थे तो हमें पहले ही रोक दिया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली ये कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठ बोलती है और भ्रष्टाचार करती है।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व पार्षद जोगिंदर शर्मा, अकबर अली बब्बू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद नोहर वर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति अंजय पांडे, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, विक्की सोनी, विनोद गुप्ता, छाया पार्षद सन्नी यादव, बॉबी दास, मोहनीश काले, नवीन सिंह, नरेंद्र निर्मलकर, विक्की यादव, राम पूजन सिंह, शैलेंद्र कुमार, अजय वारी, प्रिंस वर्मा, अरविंद सिंह, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, प्रेम शंकर पासवान, सुभाष, राहुल झा, कृष्णा, धंजय यादव, सुजीत यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button