दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पालिका बाजार में शिफ्ट होगा नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा: महापौर ने किया निरीक्षण, 15 दिन में कार्यवाही करने के दिए निर्देश

भिलाई 03। बुधवार को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने जीई रोड स्थित पालिका बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और ऊपर बने आठ बड़े हॉल का निरीक्षण किया। उनके साथ एमआईसी सदस्य मोहन साहू, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चन्द थवानी, राजस्व प्रभारी राजू वर्मा, पार्षद तेनेंद्र ठाकरे, प्रभारी पीआरओ विकास त्रिपाठी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ-सफाई, पेय जल व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सिक्यूरिटी गार्ड पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

पालिक बाजार जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है, इसमें ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर में कुल 140 दुकान है। ग्राउंड फ्लोर की 61 दुकानें नीलामी में बिक चुकी है जबकि 9 शेष बाकी है, वहीं फर्स्ट फ्लोर की 3 दुकानें नीलामी हुई है और नीलामी की प्रक्रिया जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के बावजूद अभी तक पूरी दुकान नहीं बिकने के कारण निगम प्रशासन को लाखों रुपए की क्षति हो रही है। इसको लेकर महापौर ने बुधवार को निरीक्षण किया। वहीं महापौर ने अधिकारियों से चर्चा किया कि नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के ऑफिस को पालिक बाजार के बड़े हॉल में शिफ्ट करने का प्लानिंग कर शासन से रेनोवेशन के लिए राशि की मांग कर बिजली, पानी, साफ सफाई, खिड़की, दरवाजे आदि जो भी नहीं है या टूटे फूटे है उसका विवरण बनाए और कितना खर्चा होगा इसका पंद्रह दिनों के भीतर इस्टीमेट बनाकर इस पर चर्चा कर आगे की कार्यवाही हेतु राज्य सरकार को भेजे।

महापौर ने अधिकारियों से कहा है की ऐसे विभागों की भी सूची बनाएं जिसको पालिका बाजार में शिफ्ट किया जाए और किसको यही पर संचालित किया जाए। यह काम के लिए महापौर ने 15 दिन का समय दिया है। संभवतः प्रशासनिक कार्य, राजस्व विभाग सहित कई विभागो को प्रारंभिक तौर पर वहां शिफ्ट किया जा सकता है।

पिछले साल पालिक बाजार में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ होने से वहां लोगों का आवागमन होता है जिससे वहां रौनक रहती है। महापौर ने अधिकारियों से हॉल और दुकान को बैंक, एलआईसी ऑफिस, स्कूल या नया सरकारी या प्राइवेट सेक्टर को किराया पर दिए जाने हेतु चर्चा की ताकि पालिक बाजार जर्जर ना हो और राजस्व की प्राप्ति भी हो सके।

ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में पालिका बाजार बाजार तैयार हुआ था जिसकी लागत 9 करोड़ रुपए थी। नगर निगम ने वर्ष 2018 पहली बार पालिका बाजार का ऑक्शन किया था और वर्तमान में तीसरी नीलामी की प्रक्रिया जारी है।

आपको बता दे कि वर्तमान में जिस भवन में नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा संचालित है वो मंगल भवन है। जिसका लोकार्पण पाटन के तत्कालीन और वर्तमान विधायक भूपेश बघेल ने साड़ा के समय 19 नवंबर 1996 में किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button