देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी ने कामनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से कहा- कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से बातचीत के दौरान कहा, कैसे खेलना है आप इसके एक्सपर्ट हैं, आपने वो पुराना डायलॉग तो सुना होगा कोई नहीं है टक्कर में कहां पड़े हो चक्कर में… इसी मनोभाव के साथ आपको खेलना है…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भारतीय दल से कहा, जी भरकर खेलें, जमकर खेलें और बिना किसी तनाव के खेलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से बातचीत के दौरान कहा, कैसे खेलना है आप इसके एक्सपर्ट हैं. आपने वो पुराना डायलॉग तो सुना होगा कोई नहीं है टक्कर में कहां पड़े हो चक्कर में… इसी मनोभाव के साथ आपको खेलना है. पीएम मोदी ने आगे कहा, 28 जुलाई को जब बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरु होंगे, उसी दिन तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड भी शुरु होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के दल से कहा, जो 65 से ज्यादा एथलीट पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, मुझे विश्वास है कि वो भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ेंगे. आज का ये समय भारतीय खेलों के इतिहास का एक तरह से सबसे महत्वपूर्ण कालखंड है. आज आप जैसे खिलाड़ियों का हौसला भी बुलंद है, ट्रेनिंग भी बेहतर हो रही है और खेल के प्रति देश में माहौल भी जबरदस्त है. आप सभी नये शिखर चढ़ रहे हैं, नये शिखर गढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से बातचीत के दौरान, खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल रहे. इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

 

Commonwealth Games 2022 की शुरुआत 28 जुलाई को होगी. जो की 8 अगस्त तक खेला जाएगा. इस बार खेल का आयोजन बर्मिघम में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button