छत्तीसगढ़फीचर्ड

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने ऊर्जा और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

उन्होंने शासकीय भवनों को सोलर पैनल से युक्त किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी दुपहिया चालक को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य रूप से करना होगा। यह नियम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हैं और इन पर अमल किए जाने के निर्देश दिए।

कृषि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अन्नदाताओं को खाद की कोई कमी न हो। यदि किसी क्षेत्र में कमी की सूचना मिलती है, तो तत्काल उसका निराकरण किया जाए।

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड और वयोवृद्ध कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।

कलेक्टर डॉ सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी जर्जर अवस्था में न हो यदि कोई ऐसा आंगनबाड़ी हो तो सूची बनकर तत्काल मरम्मत कार्य करवाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने समय समय पर आंगनबाडियों के निरीक्षण के निर्देश निगम आयुक्त तथा सीईओ जिला पंचायत को दिए।

बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button