छत्तीसगढ़फीचर्ड

336 कार्टून में रखे 15,82,617₹ का अवैध फटाखा जप्त, फ्लाइंग स्कॉट और सायबर सेल टीम की कार्यवाही

15,82,617/ रूपया का अवैध रूप से फटाखे जप्त फ्लाइंग स्कॉट/ सायबर सेल टीम की कार्यवाही, जुमला 336 कार्टून जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 1582617/ रुपया, उपयोग कियें वाहन माजदा CG-10-AV 4831 किमती 14 लाख, जुमला किमती 29,82,617₹…

जांजगीर चांपा। विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2023 को सायबर टीम को मुखबीर सूचना मिला की भरत लाल गुप्ता निवासी बलौदा द्वारा अपने दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखें भंडारण कर रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से 42 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 6,50,000/रू को मुताबिक गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 368 /2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार SST टीम द्वारा नेशनल हाईवे रोड सारागांव में संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG-10 -AV-4831 को रोकवाकर चेक किया गया पाया गया कि 294 कार्टुन जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 9,32,617/ रू रखा मिलने से मय वाहन को बरामद किया जाकर आरोपी साहिल खान उम्र 23 साल निवासी धमनी थाना सरगांव जिला मुंगेली के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी, फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी लोचन साहू उप अभियंता जल संसाधन बिर्रा, निरी. संजीव बैरागी थाना प्रभारी सारागांव, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सउनि प्रतिभा राठौर थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण: (01) भरत लाल गुप्ता उम्र 65 साल निवासी वार्ड नं. 13 बलौदा थाना बलौदा।

(02) साहिल खान उम्र 23 साल निवासी धमनी थाना सरगांव जिला मुंगेली।

आरोपियों के कब्जे से बरामद (01) जुमला 336 कार्टून जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 1582617/ रुपया

(02) उपयोग कियें वाहन माजदा CG-10-AV 4831 किमती 14 लाख।

जुमला किमती 29,82,617/ रूपया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button