खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ करेंगे जारी, केरल-तमिलनाडु-महाराष्ट्र का भी होगा दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पीएम मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। पीएम यहां करीब 1,800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास होगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

 

बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इन राज्यों में 24,000 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पीएम मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। पीएम यहां करीब 1,800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

माेदी तमिलनाडु के मदुरै में क्रिएटिंग द फ्यूचर-ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड वितरित करेंगे।
साथ ही महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण और ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए मोदी आवास योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम यहां 1300 करोड़ से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। वह यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button