खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज जायेंगे गया, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। शहर के विभिन्न होटलों और होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है…

गया (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार में गया के दौरे पर हैं। वे यहां सेना के विशेष विमान से आएंगे। इसके बाद पीएम राजगीर के लिए रवाना होंगे। जहां वे राजगीर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह नालंदा विश्वविद्यालय के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उसके साथ ही गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

मंगलवार को गया के सीनियर एसपी आशीष भारती गया एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ बैठक कर सभी हालातों से निपटने के निर्देश दिए। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी को गया आने के कारण जिला पुलिस और जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की राजगीर यात्रा बनारस से शुरू होगी। वह 19 जून को बनारस एयरपोर्ट से साढ़े 08 बजे गया के लिए उड़ान भरेंगे। गया एयरपोर्ट पर उनका  09:10 बजे आगमन होगा। इस दौरान गया एयरपोर्ट से ही पुनः 09 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर नालन्दा जिला के लिए उड़ान भरेगा, जहां नालन्दा जिला के राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर 10 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेगा। हेलिपैड से वह अपने काफिले के साथ विश्वविद्यालय  कैंपस के सड़क मार्ग से मुख्य समारोह स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में 10 बजे पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी समारोह के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 बजे से 11:30 बजे तक यानी कुल डेढ़ घंटे के समारोह में वह शामिल रहेंगे। जानकारी के मुताबिक वह वहां नालन्दा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे देश विदेश के स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। फिर समारोह के समाप्ति के बाद 11 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को गया आगमन को लेकर गया पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। यही कारण है कि मंगलवार की देर शाम जिले के विभिन्न होटलों की जांच की गई है। साथ ही होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सड़को पर सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button