खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज पुरी और कटक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने वाली सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 18 मई को पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. पुनर्विकसित स्टेशनों में रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने वाली सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

प्रधानमंत्री ओडिशा में रेल नेटवर्क को 100 फीसदी विद्युतीकरण नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे. विद्युतीकरण से ट्रेन के परिचालन और रखरखाव की लागत कम होगी। हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को 18 मई की दोपहर तकरीबन 1 बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देगी. इसके साथ ही यह ट्रेन पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

ट्रेन ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी। प्रधानमंत्री संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण, अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जमगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच नई ब्रॉड-गेज लाइन लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button