खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी की अध्यक्षता में NDA की बैठक में साउथ सुपर स्टार व अमरावती जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी होंगे शामिल

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के घटक दलों की बैठक 18 जुलाई को नई दिल्ली के होटल अशोक में होगी. इसी दिन लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की भी बैठक होनी है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 18 जुलाई को एनडीए की बैठक होनी है. अमरावती जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. उन्हें दिल्ली में होने वाली इस बैठक में भाग लेने का निमंत्रण मिला था।

पवन कल्याण और उनकी पार्टी जनसेना के राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष और यूनाइटेड आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नादेंडला मनोहर इस बैठक में भाग लेने के लिए इस महीने की 17 तारीख की शाम को दिल्ली पहुंचेंगे. इसमें एनडीए में भागीदार राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

कुछ दिनों पहले बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से पार्टी को यह निमंत्रण मिला था. खास बात यह की जनसेना और एनडीए के पूर्व सहयोगी टीडीपी के बीच आंध्र प्रदेश में गठबंधन को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है. 18 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर दो महत्वपूर्ण बैठकें होनी हैं और दोनों पर ही तमाम सियासी दल नजर बनाकर रखेंगे।

18 जुलाई को एक तरफ दिल्ली में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक बीजेपी की अगुवाई में होने वाली है. वहीं, दूसरी तरफ इसी दिन बेंगलुरु में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में 24 राजनीतिक पार्टियां शामिल हो सकती हैं।

एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी को न्योता दिया गया है. पिछले दिनों पटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी।

इसके बाद से ही उनके एनडीए की बैठक में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं. मुलाकात के बाद चिराग ने कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से बात चल रही है. अभी एक-दो दौर की बातचीत और होनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button