खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी की रैली में खंभे पर चढ़े लोग, पीएम मोदी ने कहा- नीचे आ जाइए दोस्तों…कोई गिरेगा तो मुझे होगा दुख

तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे मोदी की रैली में कुछ लोग खंभे पर चढ़ गए. पीएम ने उनसे उतरने का रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि आपका प्यार मेरे सर आंखों पर, लेकिन आप नीचे आ जाइए…

तेलंगाना (ए)। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस बीच रविवार को तेलंगाना के निर्मल में पीएम मोदी की एक रैली के दौरान कुछ लोग खंभों पर चढ़ गए. इसे देख पीएम ने तुरंत उनसे नीचे उतरने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नीचे आ जाइए दोस्तों, आप में से कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा. उन्होंने कहा कि ये जो ऊपर चढ़ गए हैं, मेरी उनसे विनती है कि नीचे आ जाइए, भईया.

टेक्नोलॉजी में भी तुष्टीकरण कर रही बीआरएस पीएम बोले, “आप मोदी को जानिए ये मोदी अपना घर बनाने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों का घर बनाने के लिए अपना घर छोड़कर आया है. बीआरएस तो टेक्नोलॉजी तक में तुष्टीकरण ले आई है. क्या अब भारत में धर्म के आधार पर भी आईटी पार्क बनेगा.” इससे पहले सीएम केसीआर ने हैदराबाद में मुस्लिम युवाओं के लिए आईटी पार्क बनाने की बात की थी।

खंभों पर चढ़े लोग तो क्या बोले पीएम मोदी? पीएम मोदी बोले, “इतनी भीड़ है कि मैं जानता हूं आप लोग मुझे देख नहीं पा रहे होंगे, लेकिन कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा. प्लीज आप नीचे आ जाइये दोस्तों. आपका प्यार मेरे सर आंखों पर, लेकिन आप नीचे आ जाइए. आप मुझे नहीं देख पा रहे होंगे इसके लिए मैं क्षमा मांगूंगा, लेकिन अपने दिल की बात आप तक पहुंचाउंगा।”

रैली के बीच में एक छोटी बच्ची झंडा दिखा रही थी. उसकी ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “वह बच्ची भारत माता बनकर आई है. यह बच्ची हर नौजवान को प्रेरणा दे रही है.” इस दौरान पीएम ने उस हाथ हिलाते हुए बच्ची का अभिवादन किया।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “बीआरएस ने आपको सिवाय विश्वासघात के कुछ नहीं दिया है. आज तेलंगाना हजारों करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है. हमारे देश के तेलंगाना में एक ऐसी सरकार है जो फार्म हाउस में रहती है और गरीबों का मकान दबाकर बैठी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button