खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकियां कोल्हेनझरिया एवं उपरकछार का किया शुभारंभ

जशपुर। आज दिनांक 03-03-2024 को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अपने निवास ग्राम-बगिया से जशपुर जिले के ओड़ीसा बार्डर से लगे थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी -उपरकछार व थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-कोल्हेनझरिया का शुभारंभ किया।

साथ ही दोनों नवीन पुलिस चौकियों के प्रथम रोजनामचा में लेख कर नवीन पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

उड़ीसा बार्डर से सटे 02 नवीन पुलिस चौकियों के शुभारंभ से उक्त क्षेत्र में अपराध पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है साथ ही अवैध मादक पदार्थ परिवहन व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकती है।जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

जशपुर जिले में 02 नवीन पुलिस चौकी के शुभारंभ होने से जशपुर पुलिस एवं उक्त क्षेत्र की आम जनता से कम्यूनिटी पुलिसिंग में बढ़ावा मिलेगा।

थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-उपरकछार में सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राम को चौकी प्रभारी एवं थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चैकी-कोल्हेनझरिया में सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी बनाया गया है इनके सहायतार्थ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है।

नवीन पुलिस चौकी शुभारंभ के अवसर पर अंकित गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर, सीईओ जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button