खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो में अभिनंदन से अभिभूत, 38 मंत्रियों और चार सांसदों के साथ हवाईअड्डे पर खुद पीएम ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो दौरे पर हैं। इस देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 38 मंत्रियों और चार सांसदों के साथ हवाईअड्डे पर खुद पीएम कमला प्रसाद बिसेसर ने उनका स्वागत किया…

 

नईदिल्ली (ए)। त्रिनिदाद एंड टोबैगो में गर्मजोशी से हुए स्वागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिभूत दिखे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यात्रा के दौरान की खास तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों के अलावा स्थानीय युवाओं और कलाकारों से भी मुलाकात की।

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानो क्विज के विजेता शंकर रामजतन, निकोलस मैराज और विंस महतो से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस क्विज ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा दिया है। साथ ही भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को और गहरा किया है।

पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में अविस्मरणीय स्वागत के लिए स्थानीय भारतीय समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कई साल पहले भारत से कई लोग त्रिनिदाद और टोबैगो आए थे। इन वर्षों में, उन्होंने यहां कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई और देश के विकास में मदद की। वे आज भी भारत से जुड़ाव महसूस करते हैं और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि रखते हैं।

पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में स्वागत समारोह की कुछ झलकियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच मित्रता आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगी!

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मैं त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंच गया हूं। मैं प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनके मंत्रियों और सांसदों को हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। यह यात्रा भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ घंटों बाद मैं एक सामुदायिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करूंगा, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button