खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने कहा- वह भारत को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते देखकर खुश हैं

पीएम मोदी ने वॉलमार्ट के एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, “वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक उपयोगी रही. हमने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की. इस बात से प्रसन्न हूं कि भारत निवेश के एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है.”

नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलमार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन के साथ हाल में हुई उनकी बैठक उपयोगी रही और इस दौरान उनके बीच कई विषयों पर गहन चर्चा हुई. PM मोदी ने कहा कि वह भारत को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरते देखकर खुश हैं. मोदी और मैकमिलन के बीच पिछले सप्ताह मुलाकात हुई थी।

मोदी ने वॉलमार्ट के एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, “वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन के साथ बैठक उपयोगी रही. हमने विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की. इस बात से प्रसन्न हूं कि भारत निवेश के एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है.”

वॉलमार्ट इंक ने 11 मई को ट्वीट किया था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अच्छी बातचीत के लिए आपका धन्यवाद. भारत को खिलौनों, समुद्री भोजन एवं अन्य वस्तुओं के क्षेत्र में प्रमुख वैश्विक निर्यातक बनाने के लिए हम भारत से 2027 तक प्रति वर्ष 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की दिशा में काम कर रहे हैं. हम रसद, कौशल विकास और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button