खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने सांसद अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो शेयर कर कहा- मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी का यह भाषण अवश्य सुना जाना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से उनके भाषण का वीडियो शेयर किया और कहा, ‘मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी का यह भाषण अवश्य सुन जाना चाहिए…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर विवाद शांत होने की जगह और बढ़ता हुआ दिख रहा है. कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रशंसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज करायी है. जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा महासचिव को शिकायत सौंपी है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर विवाद के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से उनके भाषण का वीडियो शेयर किया और कहा, ‘मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी का यह भाषण अवश्य सुना जाना चाहिए. तथ्यों और हास्य का एक आदर्श मिश्रण, जो INDI गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।’

चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान ‘कई आपत्तिजनक टिप्पणियां’ कीं, जिन्हें बाद में स्पीकर ने रिकॉर्ड से एक्सपंज कर दिया. हालांकि, पीएम मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण का पूरा हिस्सा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया. यह लोकसभा के नियमों का उल्लंघन है।

राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर कल विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. चेयर पर बैठे  वरिष्ठ भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन दिया था कि टिप्पणियों को कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कार्यवाही से हटाई गई टिप्पणियों को ऑनलाइन अपलोड किए गए वीडियो से भी एडिट करके हटाया जाता है. लेकिन संसद टीवी ने इस मामले में अनुराग ठाकुर का भाषण बिना एडिट किए ही अपलोड कर दिया. यह भारत के संसदीय इतिहास के इतिहास में शर्मनाक वाकया है।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘सदन में जाति पर व्यंग करना सही नहीं है. सदन में जाति नहीं पूछते. राहुल कौन सी जाति से हैं बीजेपी को पता है. सिर्फ अपमानित करने के लिए उन्होंने (अनुराग ठाकुर) ऐसा बयान दिया. बीजेपी में बड़े नेताओं ने इंटर कास्ट शादियां की हैं. तो पहले वह अपनी सूरत आईने में देखें. जाति पर बयान देना गलत है. पीएम ने भी ट्वीट कर दिया. क्या जरूरत थी पीएम को ऐसा करने की।’

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर पलटवार किया. इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘जिसको जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है.’ बता दें कि राहुल गांधी 29 जुलाई को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान हलवा सेरेमनी पर कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था कि भारत की आबादी का 70 फीसदी से अधिक ओबीसी, एससी और एसटी हैं. बजट की हलवा सेरेमनी की तस्वीर मैंने देखी है, इसमें ओबीसी, एससी और एसटी समुदाय का एक भी व्यक्ति नहीं शामिल था. उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग की थी।

राहुल के हलवा सेरेमनी के फोटो वाले बयान पर अनुराठ ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कटाक्ष किया. राहुल गांधी ने भी अनुराग ठाकुर के उन पर निजी हमले का जवाब दिया. विपक्ष के नेता ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्हें जवाब देने का मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि भाजपा सांसद ने उनका अपमान किया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘आप जितना चाहें मेरा अपमान कर सकते हैं, हर दिन ऐसा करें. लेकिन यह मत भूलिए कि हम (विपक्ष) यहां (संसद में) विधेयक (जाति जनगणना पर) पारित कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button