खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने स्वीकार किया रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण तो बोले सीएम योगी- जासु बिरहं सोचहु दिन राती…

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है. 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है…

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसका निमंत्रण बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को भी दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. अब इस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के कर कमलों से राभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा।

सीएम योगी ने कहा, “सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्‍या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्‍लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा. जय-जय सीता राम!”

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी ने पीएम मोदी से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्यौता दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकर कर लिया. पीएम मोदी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा की. उन्होंने कहा, “मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

सीएम योगी और मोहन भागवत भी होंगे शामिल वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

चंपत राय ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उडुपी के पेजावर मठ के पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेंद्र मिश्रा जी व मैंने स्वयं अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र उनको प्रस्तुत किया, जिसके लिये उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button