खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने 48 सौ करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ, कहा- भारत को गंभीरता से सुन रही है दुनिया

पीएम मोदी ने गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान पीएम ने भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम के साथ गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद थे…

 

अमरेली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के दौरे रहे, इस दौरान उन्होंने राज्य के अमेरली जिले के लाठी इलाके में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जिले में भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ तमाम मंत्री और भाजपा नेता भी मौजूद थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को अधिक ध्यान और गंभीरता से सुन रही है। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने प्रति वर्ष 90,000 भारतीयों को वीजा देने की घोषणा की है, अब कौशल विकास करना हम पर निर्भर है।

गुजरात के अमरेली जिले के लाठी में 4,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में रूस के शहर कज़ान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों ने भारत के साथ हाथ मिलाने और इसकी विकास यात्रा में भागीदार बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

इस दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की, कि बंदरगाह आधारित विकास पहल के तहत गुजरात के अमरेली जिले के बंदरगाहों का विकास किया जाएगा। अमरेली जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जल प्रबंधन के क्षेत्र में गुजरात के काम ने देश में एक मिसाल कायम की है।जबकि पीएम मोदी से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि, जैसे-जैसे हम विकास कर रहे हैं, विश्व मंच पर भारत का गौरव और प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की ओर नई उम्मीद और नई दृष्टि से देख रही है। लोगों ने भारत की क्षमता को पहचानना शुरू कर दिया है। आज पूरी दुनिया भारत को गंभीरता और ध्यान से सुनती है और हर कोई भारत में मौजूद संभावनाओं पर चर्चा करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा, हर देश भारत में निवेश की संभावना के बारे में पूछ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button