खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने NDA के सांसदों के साथ बैठक की: कहा- अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव-कस्बों में प्रवास करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जहां एक तरफ विपक्षी दल एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं तो वहीं, बीजेपी भी एक्शन मोड में आ गई है…

नईदिल्ली (ए)। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में आ गई है. इसी कड़ी में सोमवार को पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों के साथ बैठक की. उन्होंने सांसदों को जीत का मंत्र दिया और चुनावों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. एनडीए सांसदों की ये बैठकें 10 अगस्त तक चलेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “हमने एनडीए स्वार्थ की नहीं बल्कि त्याग की भावना से बनाया. नहीं तो पंजाब में अच्छे विधायकों की संख्या के बावजूद हमने डिप्टी सीएम नहीं बनाया. वहीं, बिहार में ज्यादा विधायक हमारे थे इसके बाद भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया था।”

उत्तराखंड वायरल वीडियो का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा, “छोटी छोटी घटनाएं बड़ा बदलाव या माहौल बदल सकती हैं.” उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का उदाहरण देते हुए कहा कि सूबे में जीत और गेम चेंजर के तौर पर उस वीडियो ने भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने बताया, “उस वीडियो में एक उत्तराखंड की बुजुर्ग महिला ने कहा था कि मेरे बेटे मेरा ध्यान नहीं रखते लेकिन दिल्ली में मेरा एक बेटा बैठा जो मेरा ध्यान रखता है।”

प्रचार प्रसार को लेकर पीएम के निर्देश पीएम ने कहा, “ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा अपने, केंद्र और राज्य सरकार के कामों का प्रचार प्रसार करें.” उन्होंने सांसदों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव-कस्बों में प्रवास करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने।

विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना इस बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने यूपीए का नाम बदलकर इंडिया (INDIA) करने पर कहा, “इससे उनके पुराने कार्यकाल के पाप नहीं छुपेंगे।” 

सांसदों को बताया NDA का इतिहास बैठक में सांसदों को 25 साल के एनडीए के इतिहास के बारे में बताया गया. वीडियो प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें यूपी सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से किए जा रहे कामों के बारे में बताया गया।

पीएम मोदी ने की सांसदों के साथ दो बैठकें एनडीए के सांसदों के साथ आज पीएम मोदी ने दो बैठकें की. एक बैठक महाराष्ट्र सदन में और दूसरी पार्लियामेंट एनिक्सी में की. पीएम मोदी ने पहले ग्रुप में यूपी (ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड) के सांसदों के साथ मीटिंग की. इस बैठक में पीएम के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

वहीं, दूसरे ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा, पं.बंगाल और झारखंड के एनडीए के सांसदों के साथ चर्चा की. इस बैठक में उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. ऐसे ही हर दिन एनडीए के सांसदों के साथ 2 बैठकें होंगी, जिन्हें पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button