खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी फिर एक बार चुने गए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, मॉर्निंग कंसल्ट की रैंकिंग में 69% के साथ टॉप पर

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी 69 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और हाल ही में चुने गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की नवीनतम रैंकिंग मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी की गई है। मॉर्निंग कंसल्ट एक वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म है जो वैश्विक नेताओं के प्रमुख फैसलों पर नजर रखती है।

जानकारी के मुताबिक इस सर्वे का आंकड़ा 8 से 14 जुलाई के बीच एकत्रित किया गया था। वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 69 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस सूची में 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जबकि 25 नेताओं की सूची में अंतिम स्थान पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं, जिनकी अनुमोदन रेटिंग 16 प्रतिशत है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, कि ये रेटिंग सभी देश में वयस्कों के बीच विचारों के सात-दिवसीय चलती औसत को दर्शाती है।

विश्व के टॉप-10 लोकप्रिय नेता और अनुमोदन रेटिंग 

  1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (69 प्रतिशत)
  2. एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, राष्ट्रपति, मैक्सिको  (63 प्रतिशत)
  3. जेवियर माइली, राष्ट्रपति, अर्जेंटीना (60 प्रतिशत)
  4. वियोला एमहर्ड, राष्ट्रपति, स्विट्जरलैंड (52 प्रतिशत)
  5. साइमन हैरिस, प्रधानमंत्री, आयरलैंड (47 प्रतिशत)
  6. कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन  (45 प्रतिशत)
  7. डोनाल्ड टस्क, प्रधानमंत्री, पोलैंड  (45 प्रतिशत)
  8. एंथनी अल्बानीज, प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया  (42 प्रतिशत)
  9. पेड्रो सांचेज, प्रधानमंत्री, स्पेन  (40 प्रतिशत)
  10. जियोर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री, इटली (40 प्रतिशत)

पिछले साल भी शीर्ष पर थे पीएम मोदी
बता दें कि कि पिछले किए गए सर्वेक्षणों में भी पीएम मोदी वैश्विक रेटिंग में शीर्ष पर थे। वहीं, अन्य बड़े वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग मामूली स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की अप्रूवल रेटिंग 39 फीसदी है, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की 29 फीसदी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर की रेटिंग 45 फीसदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रेटिंग सिर्फ 20 फीसदी है।

मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ये सूची नियमित रूप से अपडेट की जाती है। 25 देशों में से चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सूक-योल और जापान के फूमियो किशिदा अंतिम तीन स्थान पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button