खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी से राज्यपाल कलराज मिश्र ने की मुलाकात, इस तस्वीर से यूपी के सियासी गलियारे में बढ़ी हलचल

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जो तस्वीर सामने आई है, उसने यूपी में सियासी गर्मी बढ़ा दी है…

नईदिल्ली (ए)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जयपुर में मुलाकात की. यूं तो यह मुलाकात संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के बीच हुई है लेकिन यूपी में इसके सियासी मायने भी निकाले जाने शुरू हो गए हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के वक्त राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ उनके बेट और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मिश्र भी साथ थे. अमित मिश्र की इंस्टा प्रोफाइल के अनुसार वह यूपी की बीजेपी इकाई की कार्यसमिति के सदस्य हैं।

मुलाकात की यह तस्वीर सामने आने के बाद यूपी में भी सियासी गर्मी बढ़ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी  कई सीटों पर अपना उम्मीदवार बदल सकती है. उम्मीदवार बदलने की चर्चाओं के बीच यह तस्वीर सामने आई है. जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी के साथ कलराज मिश्र और उनके बेट अमित की मुलाकात की ये तस्वीर कई मायनों में खास है. इस तस्वीर को आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम से मुलाकात के संदर्भ में राजस्थान के राजभवन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी पोस्ट किया. राजभवन ने लिखा-  राज्यपाल कलराज मिश्र  ने राजभवन विश्राम गृह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष रूप से मुलाकात की. इस अवसर पर शुभता के प्रतीक भगवान श्री गणेश की छवि में उकेरी राजस्थान की प्रसिद्ध मीनाकारी कला का स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button