खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी 2 सितंबर को सेमीकाॅन इंडिया 2025 का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली के यशोभूमि में जुटेंगे 33 देशों के विशेषज्ञ

इस प्रदर्शनी में 6 अंतरराष्ट्रीय राउंडटेबल्स, 9 राज्यों की भागीदारी और लगभग 15,000 आगंतुकों की उम्मीद है। कार्यक्रम में उच्चस्तरीय कीनोट, पैनल डिस्कशन, फायरसाइड चैट और रिसर्च पेपर प्रस्तुतियां भी होंगी…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रदर्शनी सेमीकाॅन इंडिया 2025 का चौथा संस्करण 2 से 4 सितंबर तक यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर को इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

इस वैश्विक कार्यक्रम में 33 देशों के प्रतिनिधि, 50 से अधिक ग्लोबल CXOs (Chief Officers), 350 प्रदर्शक और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ता हिस्सा लेंगे। इस साल का थीम “बिल्डिंग द नेक्स्ट सेमीकंडक्टर पावरहाउस” रखा गया है, जिसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में हो रहे नवाचारों और नए रुझानों पर चर्चा होगी।

भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को गति देने के लिए अब तक सरकार ने 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें हाई-वॉल्यूम फैब्रिकेशन यूनिट्स (Fabs), 3D पैकेजिंग, सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) और ओएसएटी (OSATs) शामिल हैं। साथ ही, 280 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 72 स्टार्टअप्स को आधुनिक डिजाइन टूल उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 23 स्टार्टअप्स को डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना के तहत मंजूरी मिली है।

इस प्रदर्शनी में 6 अंतरराष्ट्रीय राउंडटेबल्स, 9 राज्यों की भागीदारी और लगभग 15,000 आगंतुकों की उम्मीद है। कार्यक्रम में उच्चस्तरीय कीनोट, पैनल डिस्कशन, फायरसाइड चैट और रिसर्च पेपर प्रस्तुतियां भी होंगी।

इसके अलावा, वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन के जरिए युवाओं को माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करियर अवसरों की जानकारी दी जाएगी। SEMI और भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।-(

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button