छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीजी मेडिकल कालेज मे एडमीशन दिलाने के नाम पर 8.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार

आरोपी द्वारा वर्ष 2020 में प्रार्थी से मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन कराने के एवज में 8,15,000 रूपये की धोखाधड़ी किया गया था…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी अमित केशरवानी उम्र 28 वर्ष निवासी खरौद द्वारा थाना शिवरीनारायण में दिनांक 22.11.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी संजय दास उम्र 27 वर्ष निवासी कालाझार पोआ पटकीजुली थाना तामुलपुर बाक्सा असम द्वारा प्रार्थी को मेडिकल पीजी क्लास में एडमिशन दिलाने के नाम से 8,15,000 रूपये की धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी द्वारा उक्त राशि को फोन पे, गूगल पे व इंटरनेट के माध्यम से आरोपी के खाते में पैसा जमा किया गया था।प्रार्थी द्वारा आरोपी से रकम वापस करने कहने पर 2,75,000 रुपये वापस किया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 379/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी संजय दास उम्र 27 वर्ष को दिनांक 28.11.22 को असम से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि रामेश्वर यादव एवं प्र.आर. परमानंद धृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button