देश-दुनियाफीचर्ड

पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की तस्वीरों पर लगाईं ऐसी इमोजी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही इसकी चर्चा

पुलिस स्टेशन की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर एक पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बेरहमपुर के एसपी सर्वाना विवेक एम ने आरोपियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की…

 

ओडिशा (ए)। बेरहमपुर जिले के पुलिस अधीक्षक की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक ने एक मामले में पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और आरोपियों की चेहरों को इमोजी से ढक दिया। इस पोस्ट को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल पोस्ट में एसपी ने आरोपियों के चेहरों पर दुखी, निराश जैसे भावों को दर्शाने वाली इमोजी लगाईं। लोग एसपी की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल गोपालपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों पर एक पिता-पुत्र पर हमला करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बेरहमपुर के एसपी सर्वाना विवेक एम ने आरोपियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

आरोपियों के चेहरे ढकने के लिए इस तस्वीर में इमोजी का इस्तेमाल किया गया था। इन मजाकिया इमोजी वाली ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग एसपी के मजाकिया स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं।

शुक्रवार को साझा की गई इस पोस्ट को सोमवार सुबह तक 13 लाख लोग देख चुके हैं और 2,952 यूजर्स ने इसे पसंद किया है और 925 लोगों ने इसे रिपोस्ट और 218 ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुद एसपी सर्वाना विवेक एम ने भी उनकी पोस्ट के वायरल होने पर हैरानी जताई। इससे पहले भी एसपी ऐसा कर चुके हैं और उस पोस्ट को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था।

एसपी ने बताया कि उन्होंने नियमों के तहत आरोपियों के चेहरों को इमोजी से ढक दिया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस हैं कि आरोपियों के चेहरों को सार्वजनिक तौर पर न दिखाया जाए। साथ ही आरोपियों को बदनामी से बचाने के उद्देश्य से भी एसपी ने ऐसा किया। यही वजह है कि यूजर्स एसपी की समझ और उनके मजाकिया स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button