खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से होगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज, जानें शेड्यूल, वेन्यू और टीम समेत फुल डिटेल्स

अफगानिस्तान का टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी…

नईदिल्ली (ए)। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी टाइट है. नए साल में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा टेस्ट हराने के बाद टीम इंडिया ने घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. अब टीम इंडिया के सामने अंग्रेजों की चुनौती है. भारतीय टीम अब इंग्लैंड से घर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यहां जानिए इस सीरीज से जुड़ी सभी डिटेल्स।

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 से 29 जनवरी के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम में और तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे. रांची टेस्ट 23 से 27 फरवरी और धर्मशाला टेस्ट 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा।

इंग्लैंड बोर्ड भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर चुका है, लेकिन भारतीय बोर्ड ने अभी तक सिर्फ दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम का एलान किया है. टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button