छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस का फर्जी आईडी बनाकर क्रेटा में घूमने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.99 लाख रुपए बरामद

रायपुर। थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एमएम 0024 को रोककर चालक से पूछताछ किए जाने पर संतोषप्रद उत्तर नही देने पर संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम आशीष घोष पिता प्रसन्न घोष उम्र- 31 साल पता हनुमान वाटिका भांठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर का होना बताया जिससे कागजात मांगने पर अपने आप को पुलिस का अधिकारी होना बताते हुए एक आईडी कार्ड दिखाया।

जिसको देखने पर कार्ड में Card no 112/2019 UMESH KURREY RANK CONSTABLE B-GROUP O VALID FOR FIVE YEARS ADG (EOW/AСВ CHHATISGARH) अस्पष्ट हस्ताक्षर 5-10-19 लिखा हुआ है। ANTI CORRUPTION BUREAU EOW CHHATISGARH लिखा है तथा देखने से उस आई कार्ड पर वाहन चालक आशीष घोष का फोटो लगा है।

कार के चेकिंग पर सफेद रंग का टिन का प्लेट जिसमें अंग्रेजी में लिखा है तथा कार में एक लाल रंग के बैंग पर 1,99,000 रूपये नगदी रकम, दो नग मोबाईल फोन मिला। आरोपी द्वारा अपने आप को लोक सेवक बताकर एक कूटरचित परिचय पत्र छल करने के प्रयोजन से अपने कब्जे में रखकर असल के रूप में प्रस्तुत कर उपयोग में लाया गया।

जिस पर थाना पुरानी बस्ती में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 204, 319(2), 336(3), 339, 340(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना में आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी आशीष घोस से जप्त मोबाईल को देखकर उससे साक्ष्य संकलन किया जाना है तथा जप्त आईडी कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त एवं साक्ष्य संकलन हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है।

नाम आरोपी: आशीष घोष पिता प्रसून्न कुमार घोष उम्र 31 साल निवासी हनुमान वाटिका भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button