दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

15 अगस्त को दुर्ग जिला के अभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त, मंगलवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक 10 अगस्त को जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय नवीन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 10 अगस्त 2023 को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारियों के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका नियुक्ति अंतर्गत दावा आपत्ति 21 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -01 द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आगनबाड़ी केन्द्र अटल आवास कुरूद (वार्ड क्र. -22) तथा अम्बेडकर नगर कैंप – 01 (वार्ड क्र. -28) (कार्यकर्ता के कुल 02 पदों) तथा आंगनबाड़ी केन्द्र संतोषी पारा 02 ( वार्ड क्र. -33) खुर्सीपार जोन 03 क्रमांक – 01 ( वार्ड क्र. -48) आनंद चौक सुपेला (वार्ड कं.-17), सुन्दर नगर -कोहका ( वार्ड क्र. – 11) तथा वृन्दानगर 01 ( वार्ड क्र. -29). (सहायिका के कुल 05 पदों) एवं नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र उत्कल नगर (वार्ड कं.-20) (सहायिका के कुल 01 पद) पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र अहमद नगर (वार्ड क्र.-36) तथा गणेश नगर सुपेला (वार्ड क्र. 10) (सहायिका के कुल 02 पद) भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे । एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 19 जुलाई 2023 को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसके पश्चात 31 जुलाई 2023 को दावा आपत्ति जारी किये जाने हेतु समिति की आयोजित बैठक में अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) तथा नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है।

यदि उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरियता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा आपत्ति हो तो मय साक्ष्य के 21 अगस्त 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -01 जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते हैं। उक्त समय सीमा के पश्चात कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button